फिर दौड़ चला है मेरा मन उस ओर
बखयाली की दुनिया में बसेरा बसाये
कुछ तो चल रहा जिस पर नहीं कोई अख्तियार
हर सुबह अहम् का इंतज़ार करती है
और शाम टकटकी लगाये बैठी है आस्मां की ओर
चुपके से घटाओ की ओट से निकला चाँद
कुछ लजाता, कुछ शर्माता,इठलाता
जरा भर के गुरुर सा आँखों में
सैर पर निकला है वो बेखबर उन निगाहों से
पड़ गए जिनमे जाले से
तरसती एक झलक को आस्मां को ताकती चकोर
दिन रैन खयालो की चादर बुनती वो
दीदार को तडपती,टीसती रहती
अनजान नादाँ वो नहीं जानती वफ़ा की उल्फियत
वफ़ा निभाती चकोर ने चाँद को कभी बेवफा न कहा
दूर उसकी सलामती की दुआएं मांगते दो हाथ
न आखिर उसकी चाहत का,न कोई छोर
भीड़ में हसती तन्हाई में गुसुम सी वो
न कोई शिकवा न गिला किसी से
मायने ही अलग है उसके लिए मोहब्बत के
चाहत पाने का नहीं लुटाने का नाम है
अश्कों में बहती बेताबी नहीं है आशिकी
अनजान चाँद को सलामत रखती इश्क की यही डोर.....
No comments:
Post a Comment